Soulful Touch/Aarti/Lord Balaji Aarti

Lord Balaji Aarti

॥ श्री बालाजी आरती ॥ ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा। संकट मोचन स्वामी, तुम हो रणधीरा॥ ॐ जय हनुमत वीरा...॥ पवन-पुत्र-अंजनी-सुत, महिमा अति भारी। दुःख दरिद्र मिटाओ, संकट सब हारी॥ ॐ जय हनुमत वीरा...॥ बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो। देवन स्तुति कीन्ही, तब ही छोड़ दियो॥ ॐ जय हनुमत वीरा...॥ कपि सुग्रीव राम संग, मैत्री करवाई। बाली बली मराय, कपीसहिं गद्दी दिलवाई॥ ॐ जय हनुमत वीरा...॥ जारि लंक को ले सिय की, सुधि वानर हर्षाये। कारज कठिन सुधारे, रघुवर मन भाये॥ ॐ जय हनुमत वीरा...॥ शक्ति लगी लक्ष्मण के, भारी सोच भयो। लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो॥ ॐ जय हनुमत वीरा...॥ ले पाताल अहिरावण, जबहि पैठि गयो। ताहि मारि प्रभु लाये, जय जयकार भयो॥ ॐ जय हनुमत वीरा...॥ घाटे मेहंदीपुर में, शोभित दर्शन अति भारी। मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी॥ ॐ जय हनुमत वीरा...॥ श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे। कहत इन्द्र हर्षित, मन वांछित फल पावे॥ ॐ जय हनुमत वीरा...॥

About this text

Read this sacred text for devotion, focus, and spiritual grounding. Regular recitation may help create peace, discipline, and inner strength.

When people read this

  • during prayer or daily devotion
  • on special vrat, festival, or puja days
  • for peace, strength, blessings, and spiritual focus

Looking for more personal guidance?

Along with spiritual practice, many people also explore their personal numbers for timing, remedies, and life direction through Destiny Grid numerology.

Explore Free NumerologyView Premium Reports